समस्तीपुर जिले के नयानगर पंचायत के बखरी नासी स्थित एक गन्ने के खेत में बुधवार दोपहर अर्द्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जुट गयी।
समस्तीपुर जिले के नयानगर पंचायत के बखरी नासी स्थित एक गन्ने के खेत में बुधवार दोपहर अर्द्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जुट गयी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जाता है कि महिला बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र की है, जो 29 नवम्बर को घास काटने घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर तीन दिनों से परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
लोग महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीण फॉरेंसिक एवं श्वानदस्ता टीम बुलाने की मांग पर अड़े हैं। लोगों का कहना है कि जब तक उक्त टीम नहीं आयेगी तब तक शव को उठाने नहीं दिया जायेगा। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे हुये हैं।
डीएसपी शिवम कुमार के मुताबिक कि गन्ने के खेत में महिला का शव मिला है। पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में शव को भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। तहकीकात की जा रही है।
सीमांकन विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस
महिला का शव मिलने के बाद दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बताया जाता है कि घटनास्थल बेगूसराय एवं समस्तीपुर का यह बॉर्डर है। बाद में घटनास्थल हसनपुर का साबित हुआ। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। इधर, लापता महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। जिसके कारण विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए हसनपुर के अलावे छौड़ाही, रोसड़ा थाना की भी पुलिस कैंप कर रही है।