वीडियो देखे और subscribe करे 👈
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में तेजी से सभी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। दस लाख लोगों को नौकरी और दस लाख को रोजगार देने पर तेजी से काम हो रहा है।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि राज्य में तेजी से सभी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। दस लाख लोगों को नौकरी और दस लाख को रोजगार देने पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कराएं। इस बात पर नाराजगी भी व्यक्त की कि वह जितनी तेजी से नियुक्ति करना चाह रहे हैं, उस हिसाब से पदाधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। इसमें सुधार लायें। मुख्यमंत्री मंगलवार को ज्ञान भवन में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नौ विभागों के पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र सौंपने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। इस मौके पर 454 नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिया गया।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दी होती तो यहां और तेजी से विकास हुआ होता। पर, राज्य अपने दम पर सभी लोगों के विकास का काम कर रहा है। यहां कोई गरीब नहीं रहेगा। सबकी तरक्की-उत्थान के लिए काम किये जा रहे हैं। कहा कि सभी नियुक्ति में महिलाओं की अधिक संख्या देखकर काफी खुशी होती है। बिहार में महिला पुलिस की संख्या 29 हजार हो गई है, इतनी महिला पुलिस देश के किसी और राज्य में नहीं हैं। हमलोगों ने सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण हमने दिया है। सबसे पहले बिहार में पंचायत और शहरी निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। महिलाओं के लिए पहले इतना कोई नहीं सोचा था। बाद में अन्य कई राज्यों ने अपने यहां यह लागू किया। 2011 में लोक सेवाओं का अधिकार कानून लागू किया, तब से अभी-तक 31.95 करोड़ सेवाएं दी गईं। 90 प्रतिशत आवेदन ऑनलाइन अब प्राप्त हो रहे हैं। लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून के तहत 12.70 लाख आवेदन आये, जिनमें 12.35 लाख का निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने नवयुक्त कर्मियों को कहा कि मन लगाकर काम करें। आपलोगों का वेतन भी बढ़ता रहेगा। कुछ लोग तो गड़बड़ करने वाले होते हैं, जो मूर्ख होते हैं।