गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव से एक महिला फरार हो गई है। वह दो बच्चों की मां है। महिला बीते छह दिनों से लापता चल रही है। पति ने अपने ही चचेरे भाईयों पर शक जताते हुए मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराई है।
हालांकि सूत्रों का कहना है महिला के पति और बच्चे सो रहे थे तभी वह आधी रात को अपने घर से फरार हो गई थी। इस बात की भनक उसके पति को महिला के भागने के बाद सुबह के समय लगी थी। वहां कहां गई है। इस बात की जानकारी न तो उसका पति ही लगा सका है और न ही पुलिस। इधर इस मामले में महिला के पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को अपने सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिली। यहां तक कि उसके मायके वालों को भी महिला के बाबत को जानकारी नहीं है।
फरार महिला का पति घटना के छह दिन बीत जाने के बाद अब वही किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत व सहमा है। उसके पति का कहना है कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था। ऐसे में पत्नी का लापता होने के पीछे कोई न कोई तो साजिश ही है। इधर स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की वजह से पीड़ित परिवार सहित गांव में भी आक्रोश है। इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी अनुसंधान जारी होने की बात कह कर कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं।