पटना का दूसरा बड़ा अस्पताल NMCH में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर डाक्टरों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। वहीं, PG के डॉक्टर स्टाइपेंड में बढ़ाने की मांगों पर अड़े है। अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
डाक्टरों के हड़ताल के कारण अस्पताल का OPD सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। वही हड़ताल के कारण दूर दराज से आए मरीज के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।उनका कहना है की तीन दोनों से अस्पताल का चक्कर काट रहे है लेकिन उनके मरीज का इलाज नहीं हो पा रहा है।वही बार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। परिजनों का कहना है की नई सरकार आई है पर स्वास्थ्य सेवा में सुधार की ओर कोई कदम नहीं उठा रही है।
ऊपर से डाक्टरों ने हड़ताल कर दिया है। वहीं, PG के डॉक्टरों का कहना है 2017 से स्टाइपेंड बढ़ने की मांग कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। स्टाइपेंड नहीं बढ़ाया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इसको लेकर पीजी के डॉक्टरों ने अस्पताल के बाहर एवं अस्पताल परिसर में घूम-घूम कर हंगामा किया।