रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा बाजार स्थित कब्रिस्तान रूट के पास सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसमें गोलीबारी हो गई। बगल से गुजर रहे एक मजदूर को गोली लग गई।
घायल मजदूर को स्थानीय लोगों ने तत्काल पीएचसी दिनारा में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बाहर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बताया कि कि जख्मी दिनारा निवासी प्रभु राम का पुत्र राजेश कुमार 33 वर्ष है। इसी क्रम में कब्रिस्तान रोड के पास कुछ लोग आपस में विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे थे।
इसी में एक शख्स ने दूसरे पर फायर किया, जो मजदूर राजेश कुमार के बांह में जा लगी। गोली लगते ही बाकी लोग वहां से फरार हो गए। जबकि, स्थानीय लोग राजेश को पीएचसी में भर्ती कराया। वह रास्ते से गुजर रहा था, उसी समय उसी गोली लगी है। उसने बताया कि गोली मारने वाला का नाम सम्राट है। उससे उसकी कोई दुश्मनी नहीं है।
पुलिस राजेश कुमार का बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गोली लगने की सूचना सुनकर घायल मजदूर के परिजन अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे एबुंलेंस में लेकर रवाना हो गए।