जमुई में ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही। मिली जानकारी के अनुसार सभी ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इस दुर्घटना में संजू सोरेन नामक व्यक्ति के कंधे की हड्डी टूट गई।
दरअसल, जमुई मलयपुर मुख्य सड़क के खैरमा पूल के समीप बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही। घायलों की पहचान गुड्डू सोरेन, छोटू मुरमूर और संजू सोरेन के रूप में हुए। सभी खैरा थाना क्षेत्र के बरदौन इलाके का बताया जाता। इस दुर्घटना में संजू सोरेन के कंधे की हड्डी टूट गई।
जानकारी के अनुसार संजू सोरेन को उसके जीजा और भाई ट्रेन पकड़वाने के लिए खैरा से जमुई रेलवे स्टेशन आ रहा था। तभी खैरमा स्थित पत्नेश्वर पुल पर एक तेज गति ऑटो ने बाइक सवार युवक से आमने सामने की टक्कर हो गया। जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गये। इस घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।तीनो घायल आपस में रिश्तेदार बताया जाता है।