उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह की जुबान में ही जहर है। मनोज झा ने कहा कि वे केंद्र सरकार में मंत्री हैं और ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसी भाषा के लिए मोदी जी ने उन्हें रखा है क्या?
बिहार के गया स्थित विष्णुपद मंदिर में नीतीश सरकार के आईटी मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश पर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी के नेता बारी-बारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा वार कर रहे हैं। सबसे पहले विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मोर्चा खोला और मंत्री को यह कहते हुए बर्खास्त करने की मांग कर डाली कि मंदिर के बाहर जब लिखा तो मंसूरी क्यों गर्भ में चले गए। दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने नीतीश कुमार को अधार्मिक करार दे दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने मुसलमान मंत्री को मंदिर में ले जाकर हिंदुओं का अपमान किया है क्योंकि उन्हें हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नास्तिक बताते हुए राज्य में हिंदुत्व को असुरक्षित करार दे दिया।
इस राजनीतिक बबाल के बीच आरजेडी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बहाने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। एएनआई से बीतचीत में मनोज झा ने गिरिराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह की जुबान में ही जहर है। मनोज झा ने कहा कि वे केंद्र सरकार में मंत्री हैं और ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। सवालिया लहजे में राजद प्रवक्ता ने पूछा कि किया इसी भाषा की वहज नरेंद्र मोदी ने इन्हें सरकार में रखा है? गिरिराज सिंह को चाहे कोई विभाग दिया जाए, उनका एक ही विभाग है समाज में जहर कैसे फैलाया जाए? जहर के कारोबारी अमृतकाल के महत्व को नहीं समझ सकते।
नसीहत देते हए मनोज झा ने कहा कि यह बाद गिरिराज जी जितनी जल्दी होस, समझा लें नहीं तो बेगूसराय की जनता उन्हें समझा देगी। बिहार में जंगलराज के मुद्दे पर मनोज झा ने कहा कि जंगलराज सबसे ज्यादा गिरिराज सिंह की जुबान से परिलक्षित होती है। आक्रामक मुद्रा में उन्होंने तंज कसा कि उनके जैसे 100 आदमी हो गए तो सही में जंगलराज आ जाएगा।