भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के नौ शोधार्थियों को मई 2022 के लिए प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) से सम्मानित किया गया है। चयनित शोधार्थियों को तय अवधि तक आकर्षक फेलोशिप और शोध आकस्मिकता अ
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के नौ शोधार्थियों को मई 2022 के लिए प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) से सम्मानित किया गया है। चयनित शोधार्थियों को तय अवधि तक आकर्षक फेलोशिप और शोध आकस्मिकता अनुदान दिया जाएगा। चयनित नौ शोधार्थियों में से दो-दो रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और भौतिकी से हैं। साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और गणित विभाग से एक-एक स्कॉलर का चयन हुआ है। शोधार्थियों की सूची में नौ में छह महिलाएं हैं जबकि तीन पुरुष हैं। पीएमआरएफ योजना वर्ष 2018-19 में शुरू की गई थी, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप में से एक है। पीएमआरएफ उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर एक कठिन चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह और अकादमिक संकायाध्यक्ष प्रो. एके ठाकुर सहित विभिन्न फैकल्टी ने चयनित शोधार्थियों को बधाई दी है।
क्या मिलेगी राशि
फेलोशिप राशि पहले दो वर्षों के लिए 70,000 रुपये प्रति माह, उसके बाद तीसरे वर्ष के लिए 75,000 रुपये प्रति माह और चौथे व पांचवें वर्ष में 80,000 रुपये प्रति माह है। फेलोशिप के दौरान, शोधकर्ता 2 लाख रुपये प्रति वर्ष (पांच साल के लिए कुल 10 लाख रुपये) का शोध आकस्मिक अनुदान प्राप्त करने के लिए भी पात्र हैं।
इनका हुआ है चयन
1. राशि अदिति रंजन – मैकेनिकल इंजीनियरिंग
2. जॉयदेब साहा – इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
3. श्रुति सक्सेना – कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
4. शुभम राज- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
5. प्रियंका शर्मा – गणित
6. मानसी अग्रवाल – रसायन विज्ञान
7. अर्नब पतला – रसायन विज्ञान
8. प्रियंका दुबे – भौतिकी
9. प्रियंका प्रियदर्शनी सामल –भौतिकी