Likhitha इंफ्रा का आईपीओ 29 सितंबर, 2020 को खुला था। 15 अक्टूबर, 2020 को ₹120 प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई थी। इसका मार्केट कैपिटल ₹804.48 करोड़ है।
शेयर बाजार में लिस्टेड स्मॉल कैपिटल कंपनी Likhitha Infrastructure ने स्टॉक स्पिलिट यानी स्टॉक के बंटवारे का ऐलान किया है। इसके साथ ही स्टॉक स्पिलिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की गई है। Likhitha Infrastructure ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया- यह सूचित किया जाता है कि कंपनी ने 2 दिसंबर, 2022 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया है। हर शेयर पर 2 शेयर के बंटवारे को मंजूरी दी गई है।
आपको बता दें कि Likhitha Infrastructure के शेयर का भाव 407.85 रुपये है। यह एक दिन पहले के मुकाबले 4.59% की तेजी को दिखाता है। Likhitha इंफ्रा का आईपीओ 29 सितंबर, 2020 को खुला था। 15 अक्टूबर, 2020 को ₹120 प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई थी। इसका मार्केट कैपिटल ₹804.48 करोड़ है। आईपीओ के बाद से स्टॉक ने 214.62% का रिटर्न दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में स्टॉक में 23.94% की वृद्धि हुई है। साल-दर-साल आधार पर, यह 2022 में 12.39% चढ़ गया है।
यह कंपनी पाइपलाइन बिछाने के कारोबार में माहिर है। कंपनी कर्नाटक, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश राज्यों में संचालन के साथ भारत में शीर्ष पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनियों में से एक है।