कटिहार में 38 वर्षीय विकास पासवान ने ब्लेड से खुद का गला काट कर जान देने की कोशिश की। परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद व्यक्ति की जान बचाई गई है। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के बौरनी गांव का है।
घटना के बारे में जानकारी देते परिजनों ने बताया कि व्यक्ति का दिमागी हालत ठीक नहीं है। फिलहाल घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विकास पासवान के परिजन ने बताया कि उनका दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसीलिए उन्होंने खुद से अपना गला ब्लेड से काट लिया है। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व विकास बिल्कुल ठीक-ठाक था। काम कज भी करता था। इस दौरान उसकी शादी भी कराई गई और उन्हें एक बेटा भी है। लेकिन 2014 में उनकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। तब से विकास का दिमागी हालत ठीक नहीं है। बौरनी गांव स्थित घर में ही वह पूरे परिवार के साथ रहते हैं और कोई कामकाज नहीं करते है। परिवार के लोग ही उन्हें खाना खिलाते हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह सभी खाना खा कर सभी अपने अपने काम पर चले गए थे। विकास घर पर अकेले ही थे। इसी दौरान उसे कहीं से ब्लेड मिला और उस ब्लेड से उन्होंने अपना गला काट लिया। गला काटने के बाद ब्लडिंग शुरू हो गई। जिसे देखकर परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।