अल्पसंख्यक मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी के बोधगया के प्राचीन विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में घुसने पर बवाल के बीच केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार की सुबह सीवान में पत्रकारों से बात करते हुए हिंदुओं का अपमान बताया है। गिरिराज सिंह ने कहा की हर धर्म की अपनी एक मान्यता होती है। चाहे वह मस्जिद का हो या गिरजा हो या हिन्दू धर्म का।
बताया कि हिन्दू धर्म की मंदिरों का अपना एक प्रोटोकॉल है। उन्होंने कहा की अगर इस मंदिर पे लिखा हुआ है कि गैर हिन्दू इसमें नहीं प्रवेश करेंगे। तो जो हुआ वह बहुत दुःखद है। क्योंकि यह ना पाकिस्तान है और ना ही बांग्लादेश है। गया हिन्दुस्तान का अंग है एक बिहार का अंग है। गया को मोक्ष का केंद्र कहा जाता है।
उन्होंने बिहार सरकार पर इसारो ही इसारो में हमला बोलते हुए कहा कि जब बिहार में सरिया कानून से स्कूल चल रहे हो। जब आतंकवादियों का स्लीपर सेल बन रहा हो। तो हिन्दू धर्म के मंदिरों के साथ ऐसा ब्यौहार करना यह एक परम्परा लगता है। यह परम्परा अपनाने की कोशिश की जा रही है। जो हिन्दुओ को बर्दास्त नहीं हिंदुओ का अपमान है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णुपद मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की। उनके साथ सूबे के सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी भी मंदिर में गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश को लेकर चर्चा होने लगी। बाद में इसकी जानकारी श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभुलाल विट्ठल और अन्य लोगों को मिली। दोपहर में भगवान को भोग कराना था।