दौलत के मामले गौतम अडानी अपने हमवतन मुकेश अंबानी को बहुत पहले ही काफी पीछे छोड़ दिए हैं। अब उनकी नजर दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचने की है। अभी अडानी 131 अरब डॉलर की संपत्ति है।
दौलत के मामले गौतम अडानी अपने हमवतन मुकेश अंबानी को बहुत पहले ही काफी पीछे छोड़ चुके हैं। अब उनकी नजर दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचने की है। अभी अडानी 131 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनके ऊपर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल दौलत 149 अरब डॉलर है। अडानी की संपत्ति राकेट की तरह बढ़ रही है और उसकी तुलना में टॉप-10 अरबपतियों की घट रही है। अगर ऐसा ही ट्रेंड चलता रहा तो अभी कमाई में नंबर वन चल रहे अडानी दौलत में भी नंबर वन बन जाएंगे।
गौतम अडानी बन सकते हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मस्क से लेकर एलिशन तक की घट रही दौलत
दौलत के मामले गौतम अडानी अपने हमवतन मुकेश अंबानी को बहुत पहले ही काफी पीछे छोड़ दिए हैं। अब उनकी नजर दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचने की है। अभी अडानी 131 अरब डॉलर की संपत्ति है।
दौलत के मामले गौतम अडानी अपने हमवतन मुकेश अंबानी को बहुत पहले ही काफी पीछे छोड़ चुके हैं। अब उनकी नजर दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचने की है। अभी अडानी 131 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनके ऊपर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल दौलत 149 अरब डॉलर है। अडानी की संपत्ति राकेट की तरह बढ़ रही है और उसकी तुलना में टॉप-10 अरबपतियों की घट रही है। अगर ऐसा ही ट्रेंड चलता रहा तो अभी कमाई में नंबर वन चल रहे अडानी दौलत में भी नंबर वन बन जाएंगे।
अडानी पावर ने एक साल में ही निवेशकों पैसा कर दिया चार गुना, ATGL और अडानी ट्रांशमिशन भी दे रहे छप्परफाड़ रिटर्न
अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की दौलत रॉकेट की तरह बढ़ रही है। साल दर दिन आधार पर एक बार फिर अडानी ने दुनिया के सभी रईस अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक साल दर दिन आधार पर गौतम अडानी की दौलत 54.9 अरब डॉलर बढ़ गई है। वहीं, एलन मस्क की दौलत 3.74 अरब डॉलर, जेफ बेजोस की 23.5 अरब डॉलर, बर्नार्ड आर्नाल्ट की 29.1 अरब डॉलर, बिल गेट्स की 14.9 अरब डॉलर, लैरी पेज की 18.5 अरब डॉलर, वॉरेन बफेट को 2.08 अरब डॉलर, सर्गी ब्रिन को 18.5 अरब डॉलर, स्टीव बॉल्मर को 3.12 और लैरी एलिशन को 8.15 अरब डॉलर कम हो गई है। वहीं, 11वें नंबर पर काबिज मुकेश अंबानी की संपत्ति 4.55 अरब डॉलर बढ़ी है।
अडानी की क्यों बढ़ी दौलत
गौतम अडानी की दौलत में बढ़ोतरी की वजह कंपनियों का शानदार परफॉर्मेंस है। अडानी की कुल 7 कंपनियां अडानी ग्रीन, अडानी पावर, अडानी गैस, अडानी विल्मर, अडानी पोर्ट, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी अडानी इंटरप्राइजेज शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इन कंपनियों के स्टॉक परफॉर्मेंस से लेकर तिमाही नतीजों तक में पॉजिटिव संकेत मिले हैं।
अंबानी टॉप 10 से बाहर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की बात करें तो वह टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर हैं। मुकेश अंबानी की कुल दौलत 94.5 बिलियन डॉलर है और वह 11वें स्थान पर हैं। वह एशिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति हैं। अंबानी के आगे भारत के ही गौतम अडानी हैं।