यूपी में कोरोना फिर से बेकाबू होता जा रहा हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 24 घंटे में 904 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमण से रिकवर होने वाले मरीजों की वजह से एक्टिव केस घटकर 4852 हो गए हैं। 2 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है।
राज्य की राजधानी में सबसे ज्यादा 147 केस मिले
सबसे ज्यादा बिगड़े हालात लखनऊ में हैं। यहां एक दिन 147 मरीज सामने आएं। राजधानी के शहरी इलाके एक बार फिर कोरोना के हब बनकर उभरे हैं। इस बीच शासन की गाइडलाइन के मुताबिक एक बार फिर कोरोना आइसोलेशन वार्ड में लगे बेड बढ़ाए हैं।
लखनऊ में आलमबाग में सबसे ज्यादा संक्रमित
राजधानी ज्यादा संक्रमित आलमबाग में मिले हैं। यहां 32 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। केसरबाग व इंदिरा नगर में 13-13 लोग संक्रमित मिले हैं। अलीगंज और सरोजनीनगर में 21 लोग संक्रमित मिले हैं। चिनहट में 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं। एनके रोड व रेडक्रास में सात-सात लोग चपेट में है। सिलवर जुबली में 4 लोगों में वायरस पाए गए हैं।
1 लाख से कम है डेली टेस्टिंग काउंट
गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में में कुल 73 हजार 408 सैंपल की जांच हुई। टेस्टिंग बढ़ाने के सीएम के आदेश के बाद अभी तक इसे बढ़ाया नहीं गया हैं। विभागीय अफसरों की माने तो इसमें लगातार इजाफा करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते 24 घंटे में 1 हजार 167 संक्रमित रिकवर हुए। फिलहाल प्रदेश में कुल 4 हजार 578 एक्टिव केस हैं।
लापरवाही पड़ेगी भारी, कोरोना प्रोटोकॉल करें फॉलो

लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. दीपा त्यागी ने बताया,”सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों को कतई नजर अंदाज न करें। पहले से गंभीर बीमारी की चपेट में रहे रोगी, बुजुर्ग, प्रेग्नेंट लेडी को लेकर ज्यादा सजग रहना होगा। सरकारी अस्पतालों में कोरोना की मुफ्त जांच हो रही है। सिम्टम्स दिखने पर जांच कराएं। कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं और मास्क जरूर लगाएं।
फेस्टिव सीजन में कोरोना के अनियंत्रित रफ्तार
कोरोना के मामलों में आई इस तेजी को एक्सपर्ट्स फेस्टिव सीजन से जोड़कर देख रहे हैं। रक्षाबंधन से शुरु हुए त्योहारों के सत्र में स्वतंत्रता दिवस भी शामिल रहा और आज जन्माष्ठमी हैं। बाजारों में लगातार भारी भीड़ और फिजिकल डिस्टनसिंग भूल चुके लोगों की लापरवाही पॉजिटिव केस की संख्या में इजाफा कर रहे हैं।
यूपी में अब तक 35 करोड़ 93 लाख को लगी वैक्सीन की डोज
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक सोमवार को प्रदेश ने एक दिन में 4 लाख 86 हजार 811 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक 18 साल से ज्यादा उम्र के 15 करोड़ 37 लाख 31 हजार 903 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हैं। वही दूसरी डोज लगाने वालों की संख्या 14 करोड़ 64 लाख 18 हजार 805 हैं।
15 से 17 साल के बीच पहली डोज लेने वाले 1 करोड़ 41 लाख 35 हजार 723 रहे और दूसरी डोज 1 करोड़ 30 लाख 3 हजार 609 को लगी हैं। 12 से 14 साल के बीच पहली डोज 85 लाख 79 हजार 581 और दूसरी डोज 74 लाख 6 हजार 151 को लगी हैं।
इसके अलावा 1 करोड़ 61 लाख 20 हजार 430 को अब तक प्रदेश में प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल मिलाकर 35 करोड़ 93 लाख 96 हजार 202 को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गयी है।