BSEB DElEd Admission: बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के आधार पर नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी कर दी है। प्रथम चयन सूची में राज्य के 29 हजार परीक्षार्थियों को शामिल किया गया है।
BSEB DElEd Admission 2022: बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के आधार पर नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी कर दी है। प्रथम चयन सूची में राज्य के 29 हजार परीक्षार्थियों को शामिल किया गया है।
प्रथम चयन सूची में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को 18 से 23 नवंबर तक नामांकन ले लेना है। प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा द्वितीय और फिर तृतीय सूची जारी की जाएगी। अगर तीनों सूची के बाद भी सीटें खाली रह जाएंगी तो बोर्ड द्वारा स्पॉट नामांकन का मौका दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रवेश परीक्षा के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया था। रिजल्ट के तौर पर सभी छात्र-छात्राओं को स्कोर कार्ड दिया गया था। स्कोर कार्ड के आधार पर ही मेधा सूची जारी की गयी है।
ज्ञात हो कि डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बिहार बोर्ड द्वारा पहली बार ली गयी है। राज्य भर के सभी डीएलएड कॉलेज के 30 हजार सात सौ सीटों पर नामांकन लेना है। प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन के बाद हर कॉलेज को पोर्टल पर नामांकन स्थिति का विवरण देना होगा। प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से रिक्त सीटों की जानकारी 24 नवंबर को देनी होगी।
ज्ञात हो कि 30,700 सीटों पर तीसरी सूची के अनुसार एक दिसंबर तक नामांकन होगा। छात्र 18 से 23 नवंबर तक स्लाइड-अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दूसरी मेधा सूची 26 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके अनुसार 27 से 28 नवंबर तक नामांकन ले सकते हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से तीसरी सूची 29 नवंबर को जारी की जाएगी। जिसके अनुसार एडमिशन 30 नवंबर से एक दिसंबर तक लिया जाएगा।