बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। पार्टी ने छह दिनों का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पांच जनवरी को बांका के मंदार से यात्रा शुरू होगी।
Bharat Jodo Yatra: बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। पार्टी ने छह दिनों का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि पांच जनवरी को बांका के मंदार से यात्रा शुरू होगी। आमसभा के बाद शुरू होने वाली इस यात्रा के पहले दिन का पड़ाव 7.3 किलोमीटर के बाद होगा। दूसरे दिन छह जनवरी को ढाका मोड़ से यात्रा शुरू होगी और 19.3 किमी की यात्रा के बाद सर्वोदयनगर इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम होगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि तीसरे दिन सात जनवरी को यात्रा की शुरुआत इंगलिश मोड़ पर आमसभा से होगी। 21 किमी की यात्रा के बाद संतपथिक स्कूल भागलपुर में रात्रि विश्राम होगा। चौथे दिन आठ जनवरी की यात्रा 16.5 किमी की होगी। रात्रि विश्राम हबीबपुर में होगा। चौथे दिन नौ जनवरी की यात्रा 22.8 किलोमीटर की होगी और रात्रि विश्राम सयादेव महाविद्यालय गोरीपुर भागलपुर में होगा। पांचवें दिन 10 जनवरी की यात्रा 24 किमी की होगी। रात्रि विश्राम खगड़िया में होगा। प्रवक्ता ने कहा कि आगे के दिनों की यात्रा का रूट चार्ट जल्द जारी होगा।