वीडियो देखे और subscribe करे 👈
बिहार के सारण जिले में भूमि विवाद में चाकू से गोद कर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गयी। रविवार को शोभाकांत की शादी की सवईया थी। इस अवसर पर सभी भाई-बहन घर पर जुटे थे। खुशी का माहौल गम में बदल गया।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिट्ठी गांव में रविवार को भूमि विवाद में चाकू से गोद कर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान गिरीश दुबे उर्फ नुनू दुबे (70) और उनके पुत्र शोभाकान्त दुबे (28) के रूप में की गई है। वहीं मृतक गिरीश दुबे उर्फ नुनू दुबे के दो पुत्र व एक पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनका उपचार सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
रविवार को शोभाकांत की शादी की सवईया थी। इस अवसर पर सभी भाई-बहन घर पर जुटे थे। घायलों में शशिकान्त दुबे, रमेश दुबे, उमेश दुबे व लाली देवी शामिल हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों शव को छपरा-मशरक एसएच पर रखकर जाम कर दिया। जाम लगभग पांच घंटे तक रहा।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी एम के सिंह व बनियापुर, सहाजितपुर, इसुआपुर, गौरा ओपी व मढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची व शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी रही। घटना से गांव में भी तनाव की स्थिति है। इधर आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, नामजदों की शीघ्र गिरफ्तारी और भकुरा बाजार पर स्थित नामजद की दुकानों को सील करने की मांग कर रहे थे।
वीडियो देखे और subscribe करे 👈
नियोजित षड्यंत्र के तहत की गयी हत्या
मृतक के परिजनों का कहना था कि नामजद दिलरंजन सिंह बाजार की दुकान में अवैध सामग्री व हथियार छुपा कर रखे थे। उसने घटना को पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत अपने परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। डीएसपी एमके सिंह ने कहा कि मुख्य नामजद दिलरंजन सिंह की गिरफ्तारी की गयी है। शेष नामजदों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। बनियापुर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने मौके पर पहुंच नामजद की दुकानों को सील कर दिया है।