बिहार के कई जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सूबे के कई जिलों में AQI 300 के पार पहुंच गया है। मौसम में बदलाव के साथ वायु गुणवत्ता का स्तर बदतर होने के आसार हैं।
Bihar AQI Today: बिहार में मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ एयर क्वालिटी का स्तर गिरता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक कई जिलों में 300 के पार हो गया है। राजधानी पटना के कई केंद्रों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया। बुधवार सुबह बेतिया बिहार का सबसे प्रदूषित शहर रहा। बेतिया में AQI 435 दर्ज किया गया है। पूर्णिया और मोतिहारी में भी AQI 400 के पार दर्ज किया गया।
आगामी कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता के बदतर होने के आसार दिख रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ धुंध और कोहरे का असर एयर क्वालिटी पर भी पड़ रहा है। ठंड के बढ़ने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
अररिया | खरहिया बस्ती | 304 | बहुत खराब है |
आरा | डीएम ऑफिस | 235 | खराब है |
औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 249 | खराब है |
बेगूसराय | आनंदपुर | 375 | बहुत खराब है |
बेतिया | कमलनाथ नगर | 439 | खतरनाक |
भागलपुर | कचहरी चौक | डाटा नहीं है | |
मायागंज | 297 | खराब है | |
बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | 294 | खराब है |
बक्सर | सेंट्रल जेल | 375 | बहुत खराब है |
छपरा | दर्शन नगर | 320 | बहुत खराब है |
दरभंगा | टाउन हॉल | 368 | बहुत खराब है |
गया | कलेक्टर ऑफिस | 259 | खराब है |
करीमगंज | 286 | खराब है | |
राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 99 | ठीक है | |
हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 259 | खराब है |
कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | 376 | बहुत खराब है |
किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 222 | खराब है |
मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | 88 | ठीक है |
मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 406 | खतरनाक है |
मुंगेर | टाउन हॉल | 241 | खराब है |
मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | डाटा नहीं है | |
दाउदपुर कोठी | डाटा नहीं है | ||
डीएम ऑफिस | 298 | खराब है | |
पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 304 | बहुत खराब है |
शिकारपुर हाई स्कूल | 300 | बहुत खराब है | |
तारामंडल | 307 | बहुत खराब है | |
मुरादपुर | 294 | खराब है | |
राजबंशी नगर | 259 | खराब है | |
समनपुरा | 343 | बहुत खराब है | |
पूर्णिया | मरियम नगर | 411 | खतरनाक है |
राजगीर | डांगी टोला | 228 | खराब है |
सहरसा | पुलिस लाइन | 323 | बहुत खराब है |
समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | डाटा नहीं है | |
सासाराम | दादा पीर | 191 | |
सिवान | चित्रगुप्त नगर | 397 | बहुत खराब है |
वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |