बीडीओ लक्ष्मण कुमार का कहना है कि यहां एक फोरलेन ओवरब्रिज का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में कितने लोग दबे हैं इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बेना थाना इलाके के चूड़ामन बीघा चौक पर एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। इसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। दोनों मृतक मजदूर थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर उनमें दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया है।
बीडीओ लक्ष्मण कुमार का कहना है कि यहां एक फोरलेन ओवरब्रिज का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में कितने लोग दबे हैं इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। भगन बीघा बेना थाना और हरनौत थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी क्रेन मशीन से पुल के बड़े गटर को लगाया जा रहा था। इसी दौरान एक गटर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
लोगों का मानना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। वे भविष्य में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब पुल का काम चल रहा था। पुलिस बनने के बाद इसकी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा।