बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अफसरों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बदले गए अधिकारी बिप्रसे के अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं मूल कोटि के हैं।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अफसरों का तबादला किया गया है। बदले गए अधिकारी बिप्रसे के अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं मूल कोटि के हैं। कईयों को जिला परिवहन पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनाती हेतु इनकी सेवाएं परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सौंप दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सीवान में तैनात मृत्युंजय कुमार को स्वास्थ्य समिति में प्रशासी पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग में उप सचिव नजर हुसैन को बीएसएमआईसीएल में मुख्य महाप्रबंधक (आपूर्ति), आपदा प्रबंधन विभाग में ओएसडी रवीन्द्र कुमार को बीएसएमआईसीएल में महाप्रांधक (प्रोक्योरमेंट), इस पद पर रहे सुधीर कुमार को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव और बीएसएमआईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक (आपूर्ति) रहे रजनीकांत को राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में पदस्थापित रहे चंदन चौहान को कैमूर और किशनगंज में रहे अनिल कुमार दास नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बनाए गए हैं।
दरभंगा में पदस्थापित गणेश कुमार को पूर्वी चंपारण का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हरी नारायण पासवान को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव, जमुई के वरीय उप समाहर्ता शशि शंकर को नालंदा का जिला आपूर्ति पदाधिकारी जबकि राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव शैलेश कुमार दास को औरंगाबाद और औरंगाबाद में तैनात बाल मुकुन्द प्रसाद को कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पश्चिम चंपारण में तैनात बालेश्वर प्रसाद को दरभंगा, सारण में रहे तेज नारायण राय को खगड़िया और पटना के वरीय उप समाहर्ता मो. इजतबा हुसैन औरंगाबाद के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी होंगे।
शिवहर में पदस्थापित कुमार विवेकानंद को सीवान और अररिया के जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशोर कुमार पश्चिम चंपारण के डीटीओ बनाए गए हैं। बेगूसराय में रहे मो. कमर आलम सारण के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मो. इरफान आलम जमुई और बक्सर सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रेम कांत सूर्य बांका के डीटीओ होंगे। झंझारपुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. ज्याउर्रहमान को मुंगेर जबकि इसी पद पर वीरपुर में तैनात राज कुमार प्रसाद को भागलपुर का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है।
बांका में तैनात रंजन कुमार चौधरी पटना के भू-अर्जन पदाधिकारी होंगे। वहीं, पटना में इसी पद पर रहे प्रमोद कुमार को समस्तीपुर का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे शिव कुमार राउत को सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (सम्बद्ध, स्वास्थ्य विभाग) बनाया गया है।