बिहार में इंटर और मैट्रिक मूल्यांकन की तारीख जारी, जानें कब से होंगी?
Bihar Board 10th 12th Exam 2021: इंटर का मूल्यांकन 28 फरवरी और मैट्रिक का पांच मार्च से शुरू
बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन की तिथि जारी कर दी है। इंटर मूल्यांकन 28 फरवरी से आठ मार्च और मैट्रिक मूल्यांकन पांच से 17 फरवरी तक चलेगा। यह जानकारी बोर्ड द्वारा सभी मूल्यांकन केंद्रों को दे दी गई है। हर जिले में उत्तरपुस्तिका की संख्या के अनुसार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
ज्ञात हो कि इंटर वार्षिक परीक्षा एक से
13 फरवरी तक आयोजित की गई। परीक्षा में 13 लाख 80 हजार के लगभग परीक्षार्थी
शामिल हुए। वहीं, मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक ली जाएगी।
मूल्यांकन समय पर खत्म हो, इसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा कई विषयों का
मूल्यांकन दो पालियों में करवाया जायेगा। यह इंटर और मैट्रिक दोनों में
लागू होगा। इंटर में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन और गणित विषय का मूल्यांकन दो
पालियों में किया जाएगा। वहीं, मैट्रिक का अंग्रेजी, हिन्दी, मैथिली,
संस्कृत, विज्ञान, समाजिक विज्ञान और गणित विषय की उत्तर पुस्तिका का
मूल्यांकन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह आठ से दो बजे तक और
द्वितीय पाली तीन से नौ बजे रात तक की जाएगी। प्रधान परीक्षक और सह
परीक्षकों को सुबह 7.30 बजे तक निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंच जाना
है।
- 11 घंटे से अधिक चलेगा मूल्यांकन
इंटर का मूल्यांकन इस बार ग्यारह घंटे से अधिक समय तक चलेगा। हर दिन सुबह
9.30 बजे से रात के दस बजे तक मूल्यांकन होगा। बोर्ड की मानें तो जिन
विषयों में शिक्षकों की संख्या कम है, उन विषयों का मूल्यांकन दो पालियों
में किया जायेगा। हर केद्र पर सौ से दो सौ के बीच परीक्षकों को नियुक्त
किया गया है। मूल्यांकन हर जिला मुख्यालय में किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।