पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है: कुमारी पंखुरी
सारण : छपरा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार और नेहरू युवा केंद्र छपरा के जिला युवा समन्वयक मयंक भदौरिया एवं लेखापाल सतनारायण राय के निर्देशानुसार ब्लॉक सदर में लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। और इस मौके पर कुमारी पंखुड़ी ने बताया कि आज पूरी दुनिया की आबादी काफी तेजी के साथ बढ़ रही है । कृत्रिम संसाधनों का प्रयोग सुविधा के लिए मनुष्य कर रहा है। परंतु लोकतांत्रिक संपदा जल, जंगल और जमीन दिन प्रतिदिन प्रदूषित हो रही है, जिससे पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इससे निपटाना किसी एक व्यक्ति या सरकार की बट्टे की बात नहीं है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रत्येक मनुष्य की पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य तथा दायित्व का निर्वाहन करना आवश्यक है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण जितना आवश्यक है। उतना ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था हमें करनी चाहिए। इस मौके पर प्रियंका कुमारी, छोटी कुमारी, माफी कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, अनु कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।