मौसम विभाग: अगले 72 घंटों में बिहार के इन जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में उत्तर बिहार और नेपाल से सटे 11 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी,सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया, किशनगंज और कटिहार में मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी और सुरक्षा बरतने की अपील की है।
वज्रपात होने से 20 मिनट पहले चेतावनी देगा ये ऐप
ठनका (वज्रपात) गिरने से होने वाली जान-माल की हानि को रोकने का अचूक हथियार सबके पास हो सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग के इंद्र वज्र मोबाइल ऐप से किसी को भी ठनका गिरने के 20 मिनट पूर्व स्थल की जानकारी मिल सकती है। जानकारी के अभाव में लोग इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। आपदा विभाग ने लोगों को ऐप डाउनलोड करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि गूगल प्ले स्टोर से स्मार्टफोन में इंद्र वज्र ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने वाले को कहीं ठनका गिरने से 20 मिनट पूर्व चेतावनी मिल जाएगी। इससे वे सुरक्षित स्थल पर जाकर जान-माल की रक्षा कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि ऐप एप सटीक जानकारी देता है। लोगों में जागरूकता के अभाव में इसका इस्तेमाल कम किया जाता है। यह ऐप तापमान भी बताता है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।