रक्सौल-14 जिलों में रेल कोचों को मिला आइसोलेशन सेंटर बनाये जाने का निर्देश रक्सौल को भी मिले 20 कोच
संवाददाता रकसौल से कुशाल कुशवाहा
रक्सौल।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने कोविद-19 के बढ़ रहे संक्रमितों की सांख्य को देखते हुए राज्य के पूर्वी चंपारण सहित 14 जिलों के जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को रेल कोचों को आइसोलेशन सेंटर के रूप में प्रयोग करने का निर्देश जारी किया है। सभी जिलों के लिए रेल के जेनरल कोचों को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जिसके लिये निर्देशित सभी जिलों को 20-20 कोच उपलब्ध कराया गया है। जिसके प्रत्येक कोच में 16 मरीज भर्ती किये जा सकेंगे। वही प्रत्येक 6 जेनरल कोच के बाद एक ए.सी कोच होगा, जिसमें चिकित्सक, चिकित्साकर्मी व अन्य कर्मी रहेंगे। आइसोलेशन के लिए बनाए गए इन कोचों में ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था रेल मंत्रालय द्वारा किया किया गया है। साथ ही इनमें पानी व शौंचालय आदि की भी व्यवस्था की गयी है। बरसात के दृष्टिकोण से भी इसे उचित बताया गया है। उन 14 जिलों में इन कोचों के लिए उन स्टेशन का चयन किया गया है, जहाँ मरीजों की संख्या ज्यादा है। पूर्वी चंपारण में इसके लिए रक्सौल स्टेशन का चयन किया गया है। जबकि पटना में पटना जंक्शन, सारण में सोनपुर व छपरा जंक्शन, पश्चिमी चंपारण में नरकटियागंज जंक्शन, मधुबनी के जयनगर जंक्शन, कटिहार का कटिहार जंक्शन, भागलपुर का बरौनी जंक्शन, मुजफ्फरपुर का मुजफ्फरपुर जंक्शन, सहरसा का सहरसा जंक्शन एवं सिवान का सिवान जंक्शन के साथ समस्तीपुर, दरभंगा व सीतामढ़ी जंक्शन का चयन किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।