गोरियाकोठी प्रखंड:- ई. बिपिन कुशवाहा ने प्रखण्ड के अलग अलग पंचायतों में बने क्वारंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण
सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरियाकोठी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में जाकर प्रदेश राजद सचिव इंजीनियर विपिन कुशवाहा ने प्रवासियों का हालचाल जानने के लिए अलग-अलग पंचायतों का किया दौरा। छितौली पंचायत के अंतर्गत अशर्फी लक्ष्मी उच्च विद्यालय में सभी 33 प्रवासी मौजूद है। इस क्वॉरेंटाइन सेंटर में लाइट की उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ रहने और खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था किया गया है । आगे राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्मी गंज पहुंचे । वहां पर 70 लोग प्रवासी मजदूर इस विद्यालय में मौजूद थे। स्थानीय मुखिया कलावती देवी के देखरेख में इस क्वॉरेंटाइन सेंटर को चलाया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में नोडल पदाधिकारी जावेद अख्तर ने बताया कि समय-समय पर अलग-अलग प्रकार के भोजन के साथ साथ अलग-अलग प्रकार के नाश्ता का खास ख्याल देखा रखा जा रहा है। साथ ही समय के साथ प्रवासियों को उचित सम्मान के साथ विदा भी किया जा रहा है।
लगभग दो पंचायतों में पांच विद्यालयों का जायजा लिए। सभी जगह समय समय पर जांच न होने की शिकायत सुनने को मिला। बिपिन कुशवाहा ने प्रवासियों को अस्वासन दिया कि स्थानीय बीडीओ से बात कर समय समय पर जांच का ब्यवस्था करवाएंगे। पिछले कई दिनों से प्रखण्ड के अलग अलग पंचायतों में जाकर प्रवासियों का दर्द सुन रहे हैं। ई. बिपिन कुमार कुशवाहा ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों पर जाने के बाद सरकार की पोल खुल रही है। कुछ सेंटरों पर ब्यवस्था अच्छा है तो कुछ सेंटरों पर प्रवासी रो रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।